अलीगढ़, जून 4 -- छर्रा, संवाददाता। नगर पंचायत छर्रा में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन ये निराश्रित गोवंश राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बन रहे हैं। हाल ही में सांड के हमले में घायल एक महिला की मौत के बाद अब एक और कपड़ा व्यापारी इसका शिकार बन गया है।मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कुम्हारान निवासी कपड़ा व्यापारी नीरज वार्ष्णेय पुत्र भगवान स्वरूप शिव मंदिर बाजार स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने अचानक पीछे से आकर उन पर हमला कर दिया। सांड ने व्यापारी को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने पर सांड वहां से भागा। स्थानीय लोगों ने घायल व्यापारी को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों...