बदायूं, फरवरी 12 -- मूसाझाग। क्षेत्र के गांव गुरगांव निवासी विधवा महिला मुन्नी देवी ने बताया कि सांड़ उनकी निजी खाली जगह में काफी दिनों से आकर बैठ जाता था। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए सांड़ की गर्दन के नीचे भाला मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे काफी खून बहने लगा।महिला का कहना है कि उसने चारों लोगों को सांड़ के साथ मारपीट करते हुए स्वयं देखा है। पीड़िता मुन्नी देवी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.