सांड़ के हमले में वृद्ध जख्मी, हालत गंभीर
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- जामताली। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां गांव निवासी 60 वर्षीय अरुण प्रताप सिंह खेती करते हैं। वह शाम करीब तीन बजे बाग की तरफ जा रहे थे कि अचानक सांड़ ने दौड़ा कर जानलेवा हमला कर दिया। चीख पुकार पर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे तो उनकी जान बची। गंभीर रूप से घायल अरुण को परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर है। इसके पूर्व छुट्टा साड़ ने सुमन सिंह, राजा गौड़, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, सुमन देवी सहित दर्जन भर लोगों पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर चुका है। सांड़ के हमले से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.