बदायूं, अप्रैल 19 -- कस्बे के स्टेशन रोड स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पास शुक्रवार को बालाजी पुरम के रहने वाले 25 वर्षीय सचिन पुत्र ऋषिपाल रेत भर रहा था। तभी अचानक एक सांड वहां आ पहुंचा और युवक पर हमला बोल दिया। सांड ने युवक को उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह सांड को वहां से भगाया और घायल युवक को उपचार के लिए उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे में सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले भी कई लोग सांड के हमले में घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भ...