सांड़ के हमले में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मेरठ में मौत
पीलीभीत, जून 14 -- टहलने निकले ग्रामीण पर शनिवार को तड़के सांड़ ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार को सुबह मेरठ में उनकी मौत हो गई। गांव नवादा महेश निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनके 62 वर्षीय पिता खेमकरण लाल पीलीभीत बीसलपुर हाईवे किनारे बने मकान में रहते थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। हाईवे पर पहुंचते ही अचानक उन पर एक सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर भी उनके काफी चोट आई। परिवार वाले आनन फानन में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पिता की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल से रेफर कर दिया। बेहतर इलाज करने के लिए उनको मेरठ लेकर गए। मेरठ के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.