सांड़ के हमले में घायल किसान की मौत
पीलीभीत, मई 26 -- पीलीभीत। बरखेड़ा के कटकबारा में डेढ़ माह पूर्व सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय हीरालाल पुत्र श्याम लाल की मौत हो गई। ग्रामीण शांतिस्वरूप ने बताया कि12 अप्रैल को उनके पिता खेत से लौट रहे थे। तभी रास्ते में आवारा सांड़ ने उनक पर जानलेवा हमला कर दिया था। तब उन्हें बरखेड़ा में उपचार देकर जिला अस्पताल से बरेली ले गए थे। बरेली के बाद पिता को लखनऊ ले गए थे। हालत में सुधार न होने पर उन्हें घर ले आए थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और राजस्व विभाग को सूचित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.