जमशेदपुर, नवम्बर 6 -- जमशेदपुर। मानगो के शंकोसाई क्षेत्र में बुधवार को 15 लोगों को घायल करने वाले बेकाबू सांड़ ने गुरुवार सुबह एक महिला की जान ले ली। मृतका की पहचान 61 वर्षीय माला सरकार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम टाटा जूलॉजिकल पार्क की टीम ने उग्र सांड़ को ट्रैंक्यूलाइज कर बेहोश किया था, लेकिन अंधेरे में उसे सुरक्षित ले जाया नहीं जा सका। रातभर वह उसी इलाके में बेहोश पड़ा रहा। गुरुवार सुबह होश आने पर वह अचानक फिर उग्र हो गया और गौड़ बस्ती की ओर भागा, जहाँ माला सरकार को पटककर मार डाला।घायल महिला को आनन-फानन में टीएमएच ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में फिर से दहशत फैल गई है। टाटा जू की टीम ने दोबारा मौके पर पहुंचकर सांड़ को ट्रैंक्यूलाइज किया और उसे जू अस्पताल में उपचार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.