चंदौली, अप्रैल 9 -- पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पड़ाव के पास गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल जलीलपुर के पास हाइवे के बीच बने डिवाइडर पर सुबह करीब 11 बजे दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। आपस में लड़ते हुए दोनों डिवाइडर से नीचे सड़क पर आ गए। इस दौरान बुलेट सवार, पिकअप और ई-बस एक दूसरे से आपस में टकरा गया। हालांकि गति धीमी होने के कारण कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।जलीलपुर पुलिस चौकी के सामने हाइवे के बीच बने डिवाइडर पर दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। दोनों लड़ते हुए डिवाइडर से नीचे हाइवे पर आ गए। इसी बीच पीडीडीयू नगर से जा रहा बुलेट सवार से दोनों सांड़ टकरा गया। अभी बुलेट सवार संभल पाता कि इसी बीच पीछे से आ रही पिकअप ने बुलेट में धक्का मार दिया। जिससे युवक गिर गया। संयोग ठीक...