बांदा, मई 18 -- बांदा। परिषदीय विद्यालय की शिक्षिकाओं ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि बीएसए कार्यालय में जनगणना ड्यूटी कटवाने के लिए संस्तुति सहित पत्र शिक्षिका प्राची सोनी, राममोहन जसपुरा ब्लाक, तहसीलदार को दिया। लेकिन तहसील प्रशासन ने सांठगांठ के चलते उनके स्थान पर कई शिक्षकों की डयूटी काट दी लेकिन उनकी परिस्थिति का अवलोकन नहीं किया न ही अधिकारी के निर्देश पर कार्यवाही की। शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारी राजवीर सिंह ने बीएसए व जिलाधिकारी को पत्र देकर महिलाओं के स्थान पर पुरुष शिक्षकों की डयूटी लगाने की मांग की है। साथ ही की गई धांधली पर जांच की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...