प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 25 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी थाना क्षेत्र के सांगा पट्टी गांव निवासी आत्माराम मिश्रा के बेटे अंकित मिश्रा उर्फ पिंकू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई के वडाला क्षेत्र में रहते थे। बुधवार रात काम से लौटने पर बच्चों और पत्नी के साथ भोजन करके सो गए। सुबह पत्नी डॉली घरेलू काम निपटाने के बाद पति को उठाने गई। अंकित के हिलने डुलने की अजीब सी गतिविधियां देखकर कुछ ही दूर पर अंकित के बड़े भाई अमित को जानकारी दी। पत्नी और भाई पड़ोस के लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...