कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने होली मिलन समारोह का आयोजन बिधनू ब्लॉक के कठेरुआ में किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फूलों की होली खेल सबका मन मोह लिया। दीप प्रज्जवलन के साथ मुंबई से आए पार्श्व गायक जूनियर उदित नारायण ने अपने गीत मैं निकला गड्डी लेकर गाया तो युवा वर्ग झूमने को मजबूर हुआ। राधा-कृष्ण की झांकी में एवं फूलों की होली में सभी सरोबार हुए l यहां एमएलसी मानवेंद्र सिंह, स्वप्निल वरुण, जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान, कृष्ण मुरारी शुक्ल, रामदेव शुक्ल, आरपी कुशवाहा रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...