सहारनपुर, मार्च 2 -- कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा से दूसरे वर्ग के एक युवक के साथ फरार हुई युवती को पुलिस ने सात दिन बाद प्रयागराज से बरामद कर लिया है। साथ ही युवक को भी गिरफ्तार किया गया, जिसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला अलग-अलग वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव के हालात बने थे। कई संगठन और जनप्रतिनिधि भी युवती के परिजनों के पक्ष में आ गए थे, जिन्होंने प्रदर्शन कर हाईवे पर जाम भी लगाया था। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। युवती के बरामद होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बता दें कि सात दिन पूर्व गांव सांगाठेड़ा की एक युवती गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक के साथ फरार हो गई थी। परिजनों ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए आजम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। म...