बेगुसराय, मार्च 14 -- बीहट। बीहट के संस्कार भवन में आदित्य वाहिनी का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन शुरू हुआ। प्रथम दिन के सांगठनिक सत्र का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मौनी बाबा, राजाराम शर्मा, चन्द्रमोहन पाठक, सदानंद झा, आरती, राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दिन सांगठनिक सत्र में राष्ट्रोत्कर्ष को लेकर मंथन हुआ। दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को नगर शोभायात्रा के बाद सिद्धपीठ बीहट बड़ी दुर्गा मंदिर में धर्म संगोष्ठी का आयोजन होगा। मौके पर आदित्य वाहिनी के बिहार प्रांत अध्यक्ष प्रणव कुमार मिश्र, मदन झा, रामानुज सिंह, गणेशचन्द्र, रामपुकार झा समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...