गिरडीह, अप्रैल 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय माहुरी वैश्य महामंडल द्वारा आयोजित 113वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को गिरिडीह के पचंबा स्थित तुलसी वेंकटेश में भव्यता और सांगठनिक एकजुटता के साथ संपन्न हो गया। दो दिवसीय महाकुंभ के समापन पर समाज की शक्ति, युवाओं के जोश और राजनीतिक भागीदारी का एक अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए। मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य को महामंडल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, उपाध्यक्ष सह उपमहापौर सुमीत कुमार ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। वहीं पचंबा, हंडाडीह और महेशलुंडी की नवयुवक समितियों ने मंत्री को मोमेंटो प्रदान किया। अधिवेशन के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातः काल कुलदेवी मां मथुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.