देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। सांख्य योग फाउंडेशन ने देहरादून के सीमित संसाधनों वाले विद्यालयों में अलमारियों का वितरण किया। इस पहल के अंतर्गत आर्य समाज स्कूल तथा डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल स्कूल, डीएल रोड सहित अन्य विद्यालयों को अलमारियां प्रदान की गईं। सांख्य योग फाउंडेशन के सदस्य स्व. धर्मवीर सिंह की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्व. धर्मवीर सिंह की पत्नी गायत्री सिंह, निधि सिंह, अमित राय, अंकित सिंह, अबिगिल सिंह लेपचा, पदम सिंह और सुशीला देवी, डॉ. मुकुल शर्मा, गीता चौधरी और डॉ. उर्जा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.