सांख्यिकीय दिवस पर प्रो. महालनोबिस को किया याद
गाजीपुर, जून 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। अर्थ एवं संख्या विभाग मेंअधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सोमवार को सांख्यिकीय दिवस का आयोजन अर्थ एवं संख्याधिकारी चंद्रशेखर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें धूमधाम से सांख्यिकीयविद प्रो. महालनोबिस की जयंती मनायी गयी। उन्होंने कहा कि महान सांख्यिकीयविद प्रो. महालनोबिस की स्मृति में सांख्यिकीय दिवस का आयोजन किया जाता है। इनका जन्म 29 जून वर्ष 1893 को कलकत्ता में हुआ था। उनकी मृत्यु 28 जून 1972 को हुई। उन्होने कहा कि सांख्यिकी का क्षेत्र बहुत व्यापक है तथा सभी क्षेत्रों में इसका प्रयोग किया जाता है। कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक आर्थिक नियोजन एवं नीती निर्धारण में सांख्यिकी की भूमिका को बताना है। यह भी पढ़ें- देश की अर्थव्यवस्था और नीति निर्धारण की रीढ़ है सांख्यिकी : प्रो सुनीता प्रो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.