पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वाहन पर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में जिले भर के परिषदीय शिक्षक, शिक्षिकाएं बीएसए कार्यालय में गुरुवार को लामबंद हुए। यहां दो घंटे का सांकेतिक धरना देने के बाद कचहरी पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। शिक्षकों द्वारा दिए गए ज्ञापन में टीईटी से मुक्ति दिलाए जाने की मांग को प्रमुखता से रखा गया। सभी ब्लॉकों के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने टीईटी के विरोध में बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया। शिक्षकों ने सांकेतिक धरना देकर कहा यह तो न्यायसंगत कहीं से कहीं तक नहीं है कि 15 से 20 साल नौकरी करने के बाद टीईटी परीक्षा दी जाए जिसका अस्तित्व ही 2011 से हुआ है। पुराने शिक्षकों पर यह लागू करना उचित नहीं बताया। केंद्र सरकार को शिक्षकों के साथ ...