संभल, जून 2 -- थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान करते समय दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके एक साथी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। वे अलीगढ़ से तीन सौ श्रद्धालुओं के साथ कलश विसर्जन के लिए आए थे। इस दौरान नहाते समय गहरे पानी मे जाने से हादसा हो गया। डूबे दो युवकों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सीएचसी जुनावई भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के इनकार के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के पंचनामा भरकर शवों को सौंप दिया है। अलीगढ़ जिले के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम आलमपुर कठैरा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। कथा के शांतिपूर्ण समापन के बाद मंगलवार को कलश विसर्जन के लिए करीब 300 श्रद्धालु तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कई बाइकों पर सवार होक...