सांऊघाट बीआरसी पर लगा उपकरण मापन कैम्प
बस्ती, अगस्त 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के लिए बीआरसी सांऊघाट में उपकरण मापन कैंप आयोजित किया गया। कैंप में कुल 144 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के आधार पर बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राईसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, आईडी-टीएलएम किट, हियरिंग किट, ब्रेल किट सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों का वितरण 27 अक्टूबर को किया जाएगा। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में अभी एक और उपकरण मापन कैंप आयोजित किया जाना है, जो 22 अगस्त को बीआरसी बहादुरपुर पर आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- 95 दिव्यांग बच्चों को मिलेंगे सहायक उपकरण कैंप में कृत्रिम अंग विशेषज्ञ फैसल करीम, अखिलेश यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.