धनबाद, मार्च 16 -- सिंदरी। सिंदरी के सांईं मंदिर संस्थान ने रविवार को समारोह आयोजित कर नवपदस्थापित सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार का स्वागत किया। वहीं निवर्तमान थाना प्रभारी संजय कुमार को विदाई दी। समारोह में सेवानिवृत्त डीएसपी सह संरक्षक सांईं संस्थान रवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी में तबादला एक प्रक्रिया है। जनता से जुड़कर कार्य करना हमारी प्राथमिकता रही है। निवर्तमान थाना प्रभारी संजय कुमार का कार्यकाल स्वच्छ छवि का रहा। संजय कुमार ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल में सिंदरी की जनता का सहयोग मिला। नवपदस्थापित थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि सिंदरी की जनता के सहयोग की अपेक्षा रखता हूं। मौके पर अंगवस्त्र देकर दोनों प्रभारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर सेवानिवृत्त डीएसपी हरीलाल यादव, चैंबर सिंदरी के अध्यक्ष दीपक कुमकर दी...