बदायूं, जून 30 -- बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह की साईं विहार कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर सोमवार दोपहर यहां के लोगों का विरोध तेज हो गया। कॉलोनीवासी निर्माण स्थल पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने की मांग की। लोगों का आरोप है कि उनकी आपत्तियों की अनदेखी कर जबरन मोबाइल टावर स्थापित किया जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं विमला देवी ने कहा कि पूरी कॉलोनी मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में है, इसके बावजूद लोगों की भावनाओं और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। अधिवक्ता सुमित गोस्वामी ने बताया कि टावर का निर्माण रुकवाने के लिए संबंधित उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी गई है। वहीं पूजा ने कहा कि जब पूरी कॉलोनी एकजुट होकर विरोध कर रही है तो प्रशासन और कंपनी को लोगों...