बुलंदशहर, फरवरी 23 -- साईं धाम का 11 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। साईं नाथ अशोक ट्रस्ट शिकारपुर द्वारा सोमवार को साईं स्नान कराया गया तथा पालकी यात्रा कर आरती की गई। साईं धाम परिसर में कलाकारों द्वारा भजनों और सुन्दर झांकियों ने भाव विभोर कर वातावरण भक्ति मय कर दिया। इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा, भाजपा के प्रदेश मंत्री डा.चंद्रमोहन आदि ने विशेष पूजन किया। साईं नाथ अशोक ट्रस्ट शिकारपुर के संदीप जैन, सुशील जैन, संजय जैन, सचिन कुमार गर्ग, विकास कुमार गर्ग, नमन जैन, शुभम जैन, दीपक जैन, संजय शुक्ला, राकेश शुक्ला, वीरेन्द्र कुमार गर्ग, डा.आशीष शर्मा, प्रभात शर्मा, पुनीत गर्ग, मुमताज हैदर, अवनीश अरोरा, मयंक, रवि सक्सैना, चीनू जैन, संजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...