सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ओड़गा ओपी क्षेत्र के सुरेश कुला की साँप काटने के कारण मौत हो गई। घटना मंगलवार के रात की है। बताया गया कि भीषण गर्मी के कारण वह जमीन में सोया था। इसी क्रम में साँप काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। सूचना के आलोक में पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया। - यह भी पढ़ें- किसान को सांप ने काटा, हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...