मुंगेर, अप्रैल 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा मीरगंज प्रयागराज उत्तरप्रदेश की ओर से हवेली खड़गपुर मुख्य बाजार निवासी समाजसेवी राजकिशोर केशरी को राष्ट्रीय संविधान समिति के सह-संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय संविधान समिति के सह संयोजक पद पर राजकिशोर केशरी के मनोनयन से क्षेत्र में केसरवानी समाज के साथ नगर के प्रबुद्धजनों में काफी हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन पर केसरवानी समाज के अध्यक्ष अमन केशरी, अशोक केशरी, डा. अशोक केशरी, पूर्व मुख्य पार्षद दीपा केशरी, राजेश केशरी, कैलाश केशरी, मनोज केशरी, प्रदीप पाल, अंजनी कुमार, राकेश चंद्र सिन्हा, प्रमोद केशरी ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...