पूर्णिया, मार्च 23 -- हरदा, एक संवाददाता।जिला सनातन बोर्ड परिषद के तहत पूर्णिया पूर्व प्रखंड के लिए सूरज कुमार सिंह को सह-कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बताया गया कि सनातन बोर्ड परिषद, बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री सह कोऑर्डिनेटर देवानंद मिश्र द्वारा जारी पत्र के माध्यम से सूरज कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के बाद जिला संगठन से जुड़े मनीष कुमार भारती, मनोज कुमार मोनू सहित पूर्णिया पूर्व प्रखंड के दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई दी है। नवनियुक्त सह-कोऑर्डिनेटर सूरज कुमार सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा समाज के हित में कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...