सह अस्तित्व का पाठ पढ़ाएगी पीटीआर की बाघ एक्सप्रेस
पीलीभीत, अगस्त 22 -- पीलीभीत। मानव वन्यजीव संघर्ष और मानव सह अस्तित्व की अलख जगाने को पीलीभीत टाइगर रिजर्व अब कक्षाओं तक दस्तक देगा। पूरनपुर बिलसंडा समेत जिले के सभी सात ब्लाक के अंतर्गत बेसिक और माध्यमिक के 1692विद्यालयों में बाघ एक्सप्रेस पहुंचेगी। कभी नुक्कड नाटक तो कभी शार्ट फिल्म के जरिए बच्चों को नया संदेश देगी। बेसिक और माध्यमिक के समन्वय से 40-40 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर ट्रेंड किया जाएगा। गांवों के इर्द गिर्द गन्ना, धान आदि के खेत होते हैं और यहां वन्यजीवों (बाघ, तेंदुआ, हाथी, भालू, सियार समेत अन्य) की गतिविधियां रहती हैं। इनके व्यवहार को लेकर और बचाव के लिए आवश्यक जानकारियां पीटीआर की पहल पर बच्चों को दी जाएंगी। यह भी पढ़ें- खेत, बाग और गांव की सीमाओं तक बढ़ा तेंदुए का दायरा ताकि बच्चे रोचकता वश अपने घर पर इन सब बातों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.