देवरिया, अप्रैल 21 -- बरहज, हिन्दुस्तान । बीआरडी बीडी पीजी कालेज आश्रम के मैदान पर खेली जा रही बाबा राघवदास क्रिकेट प्रतियोगिता में सहोदर देवी क्रिकेट एकडमी सलेमपुर ने ट्राफी जीती। रोमांचक फाइनल मुकाबले में उसने तारकेश्वर अकादमी बरहज को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सलेमपुर ने 152 रन बनाए। जिससे इसान ने 22 रन प्रतिक के 21 गगन ने 18 रन बनाए। बरहजकी तरफ से कुश ने तीन, शिवम व हसन ने दो-दो विकेट लिया। 153 रनों का पीछा करते हुए बरहज की टीम अंतिम गेंद तक चले मुकाबले में 151 रन ही बना सकी। नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य पूर्व नपाध्यक्ष अजीत जायसवाल ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। शैलेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानचंद, कृष्ण मुरारी, तारकेश्वर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...