बगहा, फरवरी 7 -- गौनाहा/जमुनिया,एसं। सहोदरा थाना क्षेत्र के अररिया बरवा गांव के ननक पासवान (33) की मौत शुक्रवार को हो गई। मामले में परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध सहोदरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ननक के घर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर विकास कुमार पासवान और राकेश राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ननक की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मेरे पति लक्ष्मीपुर गांव में बोरिंग करने गए थे। रात्रि करीब 10 बजे इसी गांव के विकास कुमार पासवान, राकेश राम और अर्जुन पासवान मेरे पति को अचेत अवस्था में बाइक पर बै...