सहोदया कॉम्प्लेक्स के महासचिव बनने पर बृजमोहन लाल दास सम्मानित
बोकारो, जून 16 -- पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् बृजमोहन लाल दास को डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, बोकारो का महासचिव नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को विद्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह गोमिया स्कूल सोसाइटी के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने सम्मानित किया। मालूम हो कि 13 जून को पुरुलिया स्थित मेफेयर ग्रीन रिजॉर्ट में आम सभा की बैठक में बृजमोहन लाल दास को सर्वसम्मति से सहोदया कॉम्प्लेक्स का महासचिव चुना गया था। उनकी नियुक्ति पर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। 25 वर्षों से अधिक के शैक्षणिक अनुभव वाले दास ने चिन्मया विद्यालय, बोकारो में दो दशक से अधिक समय तक सेवाएं दी हैं तथा डीएवी शैक्षिक प्रणाली से भी जुड़े रहे हैं। वर्तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.