नई दिल्ली, जुलाई 9 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई। समलैंगिक शादी के लिए एक लड़की के हाईवोल्टेज ड्रामे से हड़कंप मच गया। साहेबगंज थाना क्षेत्र के गुलाब पट्टी गांव में सोमवार सुबह से एक युवती के बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। वह अपने पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ शादी करना चाहती है। मोबाइल लेकर टावर पर चढ़ी युवती ने वीडियो जारी कर पूछा कि लड़की-लड़की में शादी गुनाह है क्या? उसके बिना जी नहीं सकती तो मर तो सकती हूं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती सुबह करीब 7 बजे से टावर पर चढ़ गई। खबर लिखे जाने तक वह नहीं उतरी थी। टावर के पास पुलिस और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी है। उसकी सुरक्षा के लिए लाइन काट दी गई है। जानकारी के अनुसार युवती पड़ोस के गांव की एक अन्य युवती से प्रेम करती है और उसी से शादी करना...