प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- कुंडा, संवाददाता। सहेली से शादी करने (समलैंगिक) की चाहत के विरोध से नाराज युवती मंगलवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जानकारी होते ही तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के समझाने पर वह नीचे उतरी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती अपनी सहेली (समलैंगिक) से ही शादी करके उसी के साथ रहना चाहती है। परिवार वाले उसका विरोध करते रहे। इस बीच सहेली की मां के उलाहना देने पर युवती की मां ने उसे फटकार लगा दी। युवती नाराज होकर मंगलवार को मलाका रजाकपुर पहुंची। गांव स्थित बीएसएनल टावर पर चढ़ गई और अपनी मांग पूरी करने की बात करने लगी। खबर मिलते ही आसपास के गांव के लोग पहुंच गए। एसओ सत्येंद्र सिंह, महिला एसआई राखी सिंह, आरक्षी प्रिया मौर्य, सीमा ग...