सहेली से मिलने निकली नाबालिग किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
रुद्रपुर, जून 9 -- खटीमा। क्षेत्र के ग्राम मुंडेली की 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, किशोरी 6 जून को दोपहर करीब दो बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। किशोरी ने बताया था कि वह अपनी एक सहेली के घर जा रही है, जिसके बाद उसने फोन काट दिया। पुलिस का कहना है कि उसकी सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- घर से निकला किशोर लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.