देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र के आईएसबीटी इलाके से एक 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मोहब्बेवाला, चंद्रबनी खालसा निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि उनकी छोटी बहन (14 वर्ष) पांच मार्च की सुबह करीब 10 बजे अपनी सहेली से मिलने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजने पर भी उसका सुराग नहीं मिला। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.