बरेली, अप्रैल 4 -- नवाबगंज। युवती का युवक से रिश्ता तय था, जल्द शादी होने वाली थी। 22 मार्च को युवती के परिजन एक रिश्तेदार के घर गए थे। युवती घर में अकेली थी। आरोप है कि उसकी सहेली और परतापुर गांव के अरबाज उसके घर आया। उसे साथ ले गए। घर से 27500 रुपए और सोने के जेवर भी ले गयी। युवती के पिता को जब जानकारी हुई तो वह आरोपी के घर पहुंचे। लेकिन वहां उसे अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया गया। घटना की रिपोर्ट युवती के पिता की ओर से अरबाज, जासमीन, हसीना, कासिम, नाजिम, जफर, असलम, फूलबी व अख्तर पर थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...