चाईबासा, फरवरी 28 -- नोवामुंडी : सहेलियों ने क्लास में बेंच पर बैठने से मना किया तो, नोवामुंडी कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के सातवीं कक्षा की छात्रा सोमवारी हेंब्रम विद्यालय की चाहरदिवारी फांदकर निकल गई। घटना शनिवार की है। वह अकेली मुख्य सड़क से होकर दस किमी पैदल सफर कर जेटेया रोड तक पहुंच गई थी। राह चलते लोकेसाई गांव के दो युवकों ने अकेली लड़की को देख संदेह होने पर उससे पूछताछ की तो हकीकत सामने आई। उसके बाद उनके बड़े भाई जामदार हेंब्रम को जेटेया रोड बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। जामदार हेंब्रम ने बहन सोमवारी हेंब्रम को साथ लेकर गितिकेन्दु गांव लौट गया। सोमवारी हेंब्रम ने बताया कि पिछले कई दिनों से अपने ही वर्ग कक्ष की तीन सहेलियां मरियम, सुमन और गोरवारी उसे काफी परेशान कर रही थीं। क्लास में बेंच पर बैठने से भी मना करने लगी थीं। सहे...