आरा, दिसम्बर 31 -- आरा, निज प्रतिनिधि । स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में डॉ कमल कुमारी सिंह की अध्यक्षता में स्व. आचार्य हवलदार त्रिपाठी सहृदय की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर सहृदय-स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डॉ नंदजी दूबे, कमल कुमारी सिंह, कृष्ण चंद्र दूबे, ममता मिश्र, समीक्षक जितेंद्र कुमार, डॉ नथुनी पाण्डेय, संजय कुमार चौबे, श्याम नंदन ओझा, पद्मश्री भीम सिंह भवेश, चंद्रमा दूबे, अधिवक्ता राजनाथ सिंह, अधिवक्ता इंद्रदेव पाण्डेय, कृष्र्णेन्दु, जन्मेजय ओझा सहित अन्य हिन्दी साहित्य जगत के कई लोगों ने भाग लिया। कृष्णचंद्र दूबे ने आचार्य हवलदार त्रिपाठी सहृदय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सहृदय जी बिहार ही नहीं, भारत के एक महान साहित्य साधक थे। डॉ नंदजी दूबे ने कहा कि सहृदय जी की पुस्तक भोजपुरी मेघद...