भभुआ, अप्रैल 6 -- दो दिवसीय टूर्नामेंट में चार टीमें लेंगी हिस्सा, 8 अप्रैल को होगा फाइनल मुकाबला पहले दिन खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल, महिला खिलाड़ियों में है उत्साह (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। रामगढ़ के सहूका खेल मैदान में सात अप्रैल से दो दिवसीय महासंग्राम महिला फुटबॉल टूर्नामेंट होगी। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में खेल प्रेमियों और महिला खिलाड़ियों के बीच उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इस टूर्नामेंट में कुल चार टीमें भाग लेंगी। इनमें ब्राइट कैरियर महिला फुटबॉल क्लब सहूका, लक्ष्मीबाई महिला फुटबॉल क्लब बेलांव, श्री विजय वृंदावन महिला फुटबॉल क्लब मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) और स्टार महिला फुटबॉल क्लब कुदरा शामिल हैं। प्रतियोगिता के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर म...