मधुबनी, दिसम्बर 13 -- मधुबनी । मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 39 के अंतर्गत आने वाला सहुआ मुसहरी टोल शहर मुख्यालय से सटा होने के बावजूद आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। करीब तीन सौ घरों की आबादी वाला यह क्षेत्र विकास कार्यों की राह में वर्षों से इंतजार करता आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सहुआ मुसहरी टोल को पंचायत से हटाकर नगर निगम में शामिल किया गया था, तब उम्मीद जगी थी कि अब सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुविधाओं में सुधार होगा, लेकिन निगम में शामिल हुए दो साल से अधिक बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, शांति देवी, रौशन सदाई और राजकुमार सदाई बताते हैं कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि हर बार विकास का झंडा लेकर घर-घर पहुंचते हैं। क्षेत्र में सड़क निर्माण, रोशनी की व्यवस्था और बेहतर सफाई सहित कई वा...