बिजनौर, फरवरी 27 -- अफजलगढ़। सीएचसी में उपचार के चलते सर्पदंश पीड़ित युवक की जान बच गई। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसको घर भेज दिया गया। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आसफाबाद चमन निवासी विजय कुमार का पुत्र सतवीर सिंह (30 साल) घर के भीतर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक किसी कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने का आभास होने पर इधर उधर देखा तो वहां से गुजर रहे सांप पर नजर पड़ गई। सांप द्वारा डसने का पता लगने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनो ने उसको अफजलगढ़ स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया तथा हालत में सुधार होने पर करीब दो घण्टे के बाद युवक को रिलीव करके घर भेज दिया गया। सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट मनोज शर्मा ने सर्पदंश मामले में पीड़ित को समय रहते नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाने की हिदायत दी ...