रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर की अध्यक्षता में गुरुवार को विश्वविद्यालय के लेखा और परीक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति, आगामी प्रशासनिक विस्तार और परीक्षा संबंधी गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया। सत्र के पहले चरण में कुलपति ने लेखा विभाग की वित्त अधिकारी डॉ. अनीता मेहता और अन्य कर्मियों के साथ गहन विमर्श किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की वर्तमान वित्तीय स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि संस्थान के आधारभूत संरचनात्मक विकास और आगामी अकादमिक विस्तार के लिए सटीक वित्तीय प्रबंधन अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए वित्तीय आंकड़ों का अद्यतन होना आवश्यक है।दोपहर बाद आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.