बक्सर, मई 17 -- डुमरांव शहर में महादलित बस्ती और जरूरत के अनुसार सुलभ शौचालय का निर्माण हुआ है एक दर्जन स्थानों पर शौचालय अनुपयोगी बना हुआ है ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले महिला और पुरूष शौंच के लिये भटकने पर मजबूर फोटो- डुमरांव, निज संवाददाता। नगर के शौचालय वीहिन लोगों के साथ ही बाजार करने के लिये ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शौंच के लिये भटकना नहीं पड़े इसके लिये लगभग तीन दर्जन से अधिक सुलभ शौचालयों का निर्माण कराया गया है। कहीं-कहीं दौ मंजिला 12 सीट वाले शौचालय का निर्माण हुआ है तो कहीं समतल जमीन पर निर्माण किया गया है। बहुत से शौचालय ऐसे स्थानों पर बनाए गए हैं, जहां अबादी का नामोनिशान नहीं है। वैसे शौचालय को लोग अतिक्रमण कर निजी तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। उसी तरह एक दर्जन सीटेड शौचालय जुठेरी पथ मोड़ पर ट्रेनिंग स्कूल के सामने बनाया गया ...