गिरडीह, मई 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिवस का विषय मार्गदर्शन एवं परामर्श रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में डॉ. खोवाला ने कहा कि यह व्याख्यान श्रृंखला विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक और व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण की भी जरूरत है। यह भी पढ़ें- आध्यात्मिक विचारों से सिखाई तनावमुक्त जीवन जीने की कलामार्गदर...