बिहारशरीफ, मार्च 15 -- सही बिल के साथ ग्राहक खरीदें सामान, सही सेवा नहीं मिले तो करें शिकायत जिला उपभोक्ता आयोग में विश्व उपभोक्ता दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक फोटो : वकील केके 07 : जिला उपभोक्ता आयोग में रविवार को विश्व उपभोक्ता दिवस पर लोगों को जागरूक करते वकील दिनेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला उपभोक्ता आयोग में रविवार को विश्व उपभोक्ता दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया। नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के सचिव दिनेश कुमार ने लोगों से कहा कि हमेशा सही बिल पर ही सामान खरीदें। साथ ही तय शर्त के अनुसार पूरी सेवा लें। इसमें किसी भी तरह की शिकायत या परेशानी हो, तो उपभोक्ता फोरम में आएं। मौके पर जितेंद्र कुमार, रवि रमन, संजीव कुमार शर्मा, संजय वर्मा, व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...