देहरादून, फरवरी 23 -- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में न्यूट्रिशन काउंसिल ऑफ इंडिया (एनसीआई) की ओर से आयोजित दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ऑन न्यूट्रिशन एंड पब्लिक हेल्थ (एनसीआईकॉन-2026) का रविवार को अकादमिक गरिमा के साथ समापन हो गया। पोषण युक्त, कुपोषण मुक्त भारत की थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के 500 से अधिक डेलिगेट्स ने शिरकत की। विशेषज्ञों ने एक सुर में स्पष्ट किया कि यदि राष्ट्र को मजबूत बनाना है, तो सबसे पहले देश की थाली और पोषण को शुद्ध करना होगा। इसके लिए साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण और समन्वित प्रयास ही एकमात्र समाधान हैं। खेत से किचन तक सुधार की दरकार सम्मेलन में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य ने कहा कि बीमारी से पहले स्वास्थ्य और स्वास्थ्य से पहले अन्न की शुद्धता पर ध्यान देना अनिवार्य है। भारत की बाल जनसंख्या को पोषण के प्रति जा...