सीतापुर, जनवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। पीएम श्री पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज जजौर में बुधवार को करियर गाइडेंस मेले का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को करियर से जुड़े विकल्पों व भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए मार्ग दर्शन मिला। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने करिअर संबंधी विभिन्न विषयों पर स्टॉल लगाए। जिनमें चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक सेवाएं, तकनीकी शिक्षा, सेना, पुलिस आदि की जानकारी प्रदर्शित की गई। विद्यार्थियों ने स्वयं स्टॉल के माध्यम से अपने लक्ष्य एवं कैरियर योजनाओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत ने दीप प्रज्ज्वलन से की। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस मेले के जरिए विद्यार्थियों को अपने करियर को सही दिशा देने में मदद मिलेगी। बताया कि सह...