फतेहपुर, मई 21 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीओ मऊ फहद अली ने मानिकपुर और मारकुंडी थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी रजिस्टरों को बारीकी से देखा। निर्देश दिए कि रजिस्टरों का रखरखाव सही तरीके से होना चाहिए। कोई भी रजिस्टर अधूरा न रहे।प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर अजीत पांडेय व थानाध्यक्ष मारकुंडी दीपक कुमार की मौजूदगी में सीओ ने दोनो थानों की व्यवस्थाएं देखी। सभी मातहतों से उनकी समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। कार्यालय के रजिस्टरों को देखने के साथ ही दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि थाना परिसर एवं शाखा कार्यालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं। प्राथमिकता के साथ मामलों का निस्तारण किया जाए। विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपितों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी क...