मुरादाबाद, फरवरी 17 -- टिमिट में ग्रेजुएशन के बाद करियर विषय पर करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईएसटीडी, मुरादाबाद चैप्टर तथा टीएमयू-एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल का सहयोग रहा। इस करियर काउंसलिंग सत्र के रिसोर्स पर्सन राजकुमार गुप्ता रहे। उन्होंने बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रोफेशनल कोर्सेज, स्किल डेवलपमेंट तथा सही करियर चयन की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने करियर से जुड़े अपने प्रश्न भी पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने व्यावहारिक और प्रेरक उत्तर दिया। टिमिट के डीन प्रो. विपिन जैन ने कहा कि आज का युग केवल डिग्री प्राप्त करने का नहीं, बल्कि सही दिशा में करियर निर्माण का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...