सहारनपुर, अप्रैल 27 -- देवबंद। मदरसा जामिया कासमिया दारुत्तालीम व सना में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान उलेमा ने तलबा (छात्रों) से कुरआन को शुद्ध उच्चारण और उसके सही नियमों के साथ पढ़ने के गुर बताए। कासिमपुरा रोड स्थित मदरसे में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में संस्था के मोहतमिम मौलाना इब्राहीम कासमी ने कहा कि कुरआन को उसके सही उच्चारण और नियमों के साथ पढ़ना प्रत्येक मुसलमान की धार्मिक जिम्मेदारी है। कहा कि कुरआन की सही तिलावत सिर्फ इबादत ही नहीं, बल्कि मजहब की बुनियाद भी है। उन्होंने तलबा से पवित्र कुरआन की सही तिलावत और उसके नियमों को समझाया। इस दौरान कारी अफ्फान ने कहा कि कुरआन पाक अल्लाह का कलाम है। यह भी पढ़ें- मदरसा फैजूल कुरआन में इजलास-ए-आम, संग-ए-बुनियाद पर उमड़ा जनसैलाब इसे सही तरीके और समझ कर पढ़ना जरूरी है। उन...