जामताड़ा, जनवरी 3 -- सहिया साथियों की हुई मासिक बैठक कुंडहित,प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में शनिवार को सहिया साथी का मासिक बैठक आयोजन किया गया। इस बैठक में बाल विवाह, समय पुर्व गर्भधारण, नशा मुक्ति, मोतियाबिदं आपरेशन, सिकल सेल एनिमिया, आयुष्मान कार्ड बनवाने, स्वास्थ्य मेला, परिवार नियोजन, ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता एवं पोषण समिति का बैठक, आयरन सिरप, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव आदि विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर विभाग द्वारा जारी अधिकतम दिशा निर्देशो की जानकारी दी गई साथ ही तेरे समय पर दिए गए कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीटीटी अवध बिहारी राम, सुबोध कुमार मंडल,बबली सिहं एवं सभी सहिया साथीगण उपस्थित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...