चतरा, अप्रैल 4 -- गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में सहिया साथियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय आवासीय सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 88 सहिया साथियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संस्थागत प्रसव, सुरक्षित मातृत्व, नवजात शिशु की देखभाल सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इसके अलावा सहिया साथियों को यह भी बताया गया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति कैसे जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक...